सम्राट अशोक प्राइवेट आईटीआई कवर्धा में कोपा क्लास के छात्रों के लिए विशेष प्रैक्टिकल सत्र, सिप्पी जोशी सर ने कंप्यूटर डिवाइसेस की दी जानकारी
कवर्धा, 15 फरवरी 2025 – सम्राट अशोक प्राइवेट आईटीआई, कवर्धा में 2024-25 सत्र के अंतर्गत कोपा (COPA – Computer Operator and Programming Assistant) क्लास के छात्रों के लिए आज एक विशेष प्रैक्टिकल क्लास आयोजित की गई। इस सत्र का संचालन सिप्पी जोशी सर ने किया, जिसमें उन्होंने कंप्यूटर के इनपुट और आउटपुट डिवाइसेस पर विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने प्रिंटर और स्कैनर जैसे महत्वपूर्ण डिवाइसेस पर विशेष ध्यान दिया और छात्रों को प्रिंटिंग और स्कैनिंग की प्रक्रिया को प्रैक्टिकल रूप से सिखाया। उन्होंने समझाया कि प्रिंटर का उपयोग डिजिटल डेटा को कागज पर प्रिंट करने के लिए किया जाता है, जबकि स्कैनर किसी भी फिजिकल डॉक्यूमेंट को डिजिटल फॉर्मेट में बदलने के लिए प्रयोग किया जाता है।
छात्रों ने किया प्रैक्टिकल
सत्र के दौरान, सभी छात्रों ने प्रिंटर और स्कैनर का स्वयं उपयोग कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने डॉक्यूमेंट को प्रिंट कर उसका प्रैक्टिकल किया, साथ ही स्कैनर की मदद से पेपर डॉक्यूमेंट को डिजिटल फॉर्मेट में बदलने की प्रक्रिया को भी सीखा। इससे छात्रों को कंप्यूटर उपकरणों को बेहतर तरीके से समझने और उन्हें वास्तविक रूप में उपयोग करने का अनुभव मिला।
संस्थान के डायरेक्टर पवन देवांगन सर का विशेष योगदान
इस संस्थान के डायरेक्टर श्री पवन देवांगन सर का कवर्धा में कंप्यूटर एजुकेशन को बढ़ावा देने में अहम योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में संस्थान लगातार तकनीकी शिक्षा को मजबूत कर रहा है और छात्रों को आधुनिक तकनीक से अपडेट करने के लिए नए-नए सत्र आयोजित कर रहा है।
संस्थान में यह भी बताया कि इस तरह के तकनीकी और प्रैक्टिकल सत्र पूरे सत्र 2024-25 में नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोपा क्लास के छात्र तकनीकी रूप से दक्ष बन सकें और अपने करियर में आगे बढ़ सकें।
शिक्षा केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि खुद भी हर दिन कुछ नया सीखना है! ![]()
![]()
Samrat Ashoka College & Pvt ITI me pichle 3 saalon se teaching ka safar ek anokha anubhav raha hai. ![]()
– SIPPY JOSHI SIR
Aaj bhi apne hoनहार छात्रों के साथ COPA Practical Session me naye ideas explore karne ka maza alag hi hai! ![]()
![]()
#TeachingJourney#3YearsOfTeaching#COPA#PracticalLearning#ITSkills”
